फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू में बीती रात चोरों ने एक सूने घर को अपना निशाना बनाया। घर के मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे की अलमारी में रखी नकदी समेत आठ लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह घर पहुंचने पर युवती ने सारा सामान बिखरा देख पुलिस बुलाई। कोतवाली पुलिस व फाेरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व सैंपल जुटाए।

गृहस्वामी कीर्ती पुत्री स्व.रामस्वरुप का घर कखावतू गांव में बैक ऑफ बड़ौदा के पीछे हैं। वह अपने छोटे भाई सतेंद्र कुमार राठौर व बहन अर्चना के साथ रहती है। शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने छोटे भाई पंकज की शादी की सालगिरह पार्टी में शामिल होने भाई, बहन व भाभी ज्योति के साथ शामिल होने लुहियापुर गांव गई थी। तभी रात में चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। जहां चोरों ने घर के कमरों में रखी अलमारी के लॉकर के ताले तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये नगद के अलावा सात लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए।
विज्ञापन

सुबह लगभग नौ बजे जब कीर्ती घर वापस लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। साथ ही घर के कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ व अलमारी खाली मिली। उसके भाई सतेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल पंकज मिश्रा ने जांच पड़ताल की। वहीं फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सैंपल जुटाए। इस संबंध में पीड़िता कीर्ती ने बताया कि चोर घर से एक लाख नगदी के अलावा सोने व चांदी के करीब सात लाख कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन

बताया कि भाई मिठाई की दुकान किए है, जिसकी बिक्री का पैसा घर पर रखा था। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। फाेरेंसिक टीम ने भी सैंपल जुटाए हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने में लगी हुई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें