फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला, तमंचा के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर के पास शुक्रवार रात एक युवक ने ढाबा संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना के पीछे साल भर पहले का पुराना विवाद बताया जा रहा है।
करमपुर गांव निवासी अनुज त्रिपाठी पुत्र ओम प्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 26 जून को उसने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास करमपुर में महाकाल के नाम से ढाबा है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे गांव निवासी प्रहृलाद श्रीवास्तव उसके ढाबा पर आया। आरोप है कि एक वर्ष पुराने किसी मामले को लेकर विवाद करने लगा। इस पर ढाबा संचालन ने उसे जाने के लिए कहा तो वह मारपीट पर अमादा हो गया। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ देर बाद वह तमंचा लेकर आ गया और फायर करने की कोशिश की। गनीमत रही कि फायर नहीं हुआ और वह बालबाल बच गया। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय होटल पर मौजूद आशीष तिवारी, आशीष दीक्षित, रामू तिवारी व गोपाल तिवारी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी प्रहृलाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले के अलावा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें