फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दुकान में लगी भीषण आग से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
फोटो-24- दुकान में जला पड़ा सामान। स्रोत:दमकल कर्मी
विज्ञापन
औरैया। शहर के महावीर गंज में एक मशीनरी स्टोर एवं हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते-ही-देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी ओमप्रकाश शर्मा की मोहल्ला महावीरगंज में हार्डवेयर की दुकान है। रविवार रात दुकान बंद कर सभी घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीएफओ तेजवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद दुकान में लगी आग पर पानी की बौछार की।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन आग इलेक्ट्रॉनिक का सामान, सबमर्सिबल का सामान, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, हार्डवेयर का सामान्य हार्डवेयर मशीन, घरेलू सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया था। दुकान में सोमवार तड़के करीब दो बजे आग लगी थी। फिलहाल जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। प्रशासनिक स्तर पर कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

फोटो-24- दुकान में जला पड़ा सामान। स्रोत:दमकल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें