फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जुलाई से बंद स्कूल से सामान व अभिलेख चोरी

Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- स्कूल में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत, अध्यापक
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र के गांव भूठा स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने जुलाई से बंद स्कूल का ताला तोड़कर चोरी होने का आरोप लगाया है। शिक्षक के अनुसार चोर खेलकूद सामग्री, बर्तन व अभिलेख चोरी कर ले गए हैं। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक मांगेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह विद्यालय पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर विद्यालय का सामान बिखरा पड़ा था। चोर विद्यालय में रखा गैस सिलिंडर, भगौना, टॉप, तसला, ढक्कन, पुराने अभिलेख, आग बुझाने का सिलिंडर, एक लाउडस्पीकर और खेलकूद सामग्री चोरी कर ले गए। सहायक अध्यापक ने बताया कि विद्यालय के मर्ज होने के बाद यहां के बच्चे रुरुखुर्द स्कूल में पढ़ने जाते हैं। इसलिए 12 जुलाई से यह विद्यालय बंद चल रहा है। बताया कि वह समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण करते रहते थे और सारा सामान सुरक्षित रखा हुआ था।
उन्होंने बताया कि एक मार्च से सात मार्च के बीच उनकी ड्यूटी एसआईआर में होने के कारण वह विद्यालय नहीं पहुंच सके। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। रुरुगंज चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि स्कूल में कोई सामान नहीं था। लगभग एक साल से बच्चे दूसरे स्कूल में पढ़ने जा रहे हैं। ऐसे में स्कूल में चोरी की घटना फर्जी और झूठी लग रही है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें