फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छह घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंची गोमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। बुधवार शाम व रात में इटावा जिले में दो अलग-अलग ट्रेनों में आग लगने से दिल्ली हावड़ा रूट कई घंटे बाधित रहा। आलम यह रहा कि जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर रुकने वाली कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। गुरुवार को दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस छह घंटा देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

गुरुवार शाम नई दिल्ली दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के जनरल कोचों में आग लगने के कारण कई घंटे दिल्ली हावड़ा रूट बाधित रहा। आलम यह हुआ कि दिल्ली से लखनऊ जा रही 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस को इटावा रेलवे स्टेशन से पहले ही रोक लिया गया। यह ट्रेन शाम 5:54 मिनट के स्थान पर लगभग साढ़े पांच घंटा देर से रात लगभग सवा 11 बजे फफूंद पहुंची।
विज्ञापन

14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 3:39 मिनट के बजाय तीन घंटा देर से सुबह लगभग साढ़े छह बजे फफूंद पहुंची। बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस रात 2:45 मिनट की जगह पौने पांच घंटा देर से सुबह साढ़े सात बजे फफूंद पहुंची। गुरुवार सुबह नई दिल्ली की ओर जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:49 मिनट के बजाय छह घंटा देर से शाम 3 बजे फफूंद पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान यात्री खासे परेशान नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जाने वाले दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। यात्रियों को दिल्ली की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें