फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सत्य का मार्ग चुनने वालों की मदद स्वयं ईश्वर करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। यदि भक्त अपने मन को निर्मल कर सद्मार्ग पर चलने के लिए भगवान से कुछ मांग करते हैं तो भगवान भी उसकी जरूर सहायता करते हैं। यह बातें आचार्य सुशील शुक्ला ने शंकर लाल का बाग स्थित शिव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में रविवार को रुक्मणी विवाह कथा का वर्णन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य सत्य के मार्ग को अपनाता है।
विज्ञापन

आचार्य ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण-रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है। रुक्मणी विवाह महोत्सव प्रसंग पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि रुक्मिणी के भाई रुक्मी ने उनका विवाह शिशुपाल के साथ सुनिश्चित किया था, लेकिन रुक्मणी ने संकल्प लिया था कि वह शिशुपाल को नहीं केवल गोपाल को पति के रूप में वरण करेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रसंग को श्रद्धा के साथ श्रवण करने से कन्याओं को सुमंगल वर की प्राप्ति होती है। कथा सुनने को मंडप में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें