फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एसपी से ट्वीट कर की दहेज उत्पीड़न की शिकायत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कसबा खानपुर के रहमपुर निवासी पीड़िता ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पीड़िता ने सामाजिक संगठन के माध्यम से ट्वीट कर एसपी समेत पुलिस के आला उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई गई थी।
कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कस्बा खानपुर के मोहल्ला रहमतगंज निवासी पीड़िता रुखसार पुत्री रईस खां ने पति समेत सात ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्वीटर पर चार अगस्त को पीड़िता की ओर से सहयोग सामाजिक संगठन ने ट्वीटर पर ट्वीट कर रुखसार के सुसरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज करने को एसपी समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ट्वीटर पर किए गए ट्वीट को देख एसपी चारु निगम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर पांच अगस्त को कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता के पति कानपुर देहात के कैलई बरौर निवासी आबिद हुसैन, सास राबिया बेगम, ससुर इकबाल हुसैन, जेठ ताहिर, जाविद हुसैन, ननद रोशनी व ननदोई हसीब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धारा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें