फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Suicide: प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने फंदा लगाया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 27 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिधूना नगर के मोहल्ला कछपुरा में एक युवक ने प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से आहत होकर फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में शव फंदे पर लटका देख परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की है। बुधवार शाम चार बजे के करीब कछपुरा निवासी सलमान उर्फ रॉयल मंसूरी (25) पुत्र सैयद्दीन मंसूरी का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस को मृतक के छोटे भाई सोनू ने बताया कि भाई का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शादी की बात चल रही थी। इसी बीच सलमान को जानकारी मिली कि प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है।

इसी से वह क्षुब्ध चल रहा था और दोपहर बाद कमरे में फंदा लगा लिया। वहीं, चर्चा रही कि मृतक ने फंदा लगाने से पहले सोशल मीडिया पर कुछ फोटो अपलोड की है। परिजनों ने बताया कि सलमान बक्से बनाने का काम करता था। घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ महेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए और शव कब्जे में लिया। सीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें