फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मालगाड़ी के आगे कूदी किशोरी की हुई शिनाख्त

Wed, 17 Jan 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मिले शव की शिनाख्त कानपुर देहात जिले के एक गांव निवासी किशोरी के रूप में हुई है। किशोरी द्वारा प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रेमी युवक ने लगभग तीन माह पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद किशोरी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन रस्ती टूट जाने से बच गई थी।
विज्ञापन

सोमवार देर रात तकरीबन आठ बजे दिबियापुर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि मालगाड़ी से कटकर किसी युवती की मृत्यु हो गई है। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किया था, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।
इस बीच कानपुर देहात निवासी एक व्यक्ति ने शव की शिनाख्त अपने साढ़ू की 16 वर्षीय बेटी के रूप में की थी। उन्होंने बताया कि किशोरी का अपने गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था। प्रेमी युवक ने लगभग तीन माह पहले आत्महत्या कर ली थी। जिससे किशोरी अवसाद में थी। इस पर परिजन दिबियापुर में थाने के पीछे रहने वाली मौसेरी बहन के घर किशोरी को 20 दिन पहले छोड़ गए थे।
विज्ञापन

सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे किशोरी घर में किसी को बिना बताए चली गई और मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि किशोरी ने अवसाद में आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें