फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर मे छात्राओं का रहा दबदबा

विज्ञापन
विक्ट्री चिन्ह दिखाकर खुशी का इजहार करतीं हाईस्कूल की छात्राएं - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यूप बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। कोरोना काल में परीक्षा तो नहीं हुई लेकिन परिणाम में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया। अधिकांश स्कूलों में टॉपर छात्राएं रहीं। छात्राओं ने 95 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए। जिले का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार हाईस्कूल में 23743 व इंटर में 19934 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी दिखी। हालांकि कुछ परीक्षार्थी परीक्षा न कराए जाने और मेरिट लिस्ट न घोषित किए जाने से मायूस नजर आए। वहीं शिक्षकों ने परिणाम को सराहा और स्कूल पहुंचे सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
शहर के श्री गोपाल इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा स्नेहा मिश्रा ने 94.83 अंक अर्जित कर स्कूल टॉप किया। उन्होंने जिले का गौरव बढ़ाया। दूसरे स्थान पर कालेज की छात्रा शैलवी अग्रवाल ने 94.66 फीसदी अंक अर्जित किए। तीसरे नंबर पर रहीं शिफा ने 94.16 अंक पाए हैं। इंटरमीडिएट में कॉलेज के छात्र क्रिस शुक्ल 91.20 अंक के साथ पहले व स्नेहा 90.80 फीसदी अंक के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर 90.44 फीसद अंक पाकर संमुख रहे।
विज्ञापन

परिणाम से छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
औरैया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। बाल विकास संस्थान इंटर कालेज बाबरपुर अजीतमल की कृतिका पाठक हाईस्कूल में 92.5 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉपर रहीं। हर्ष सक्सेना ने 91.8, अंकुर गुप्ता ने 91.1, दीपाली मिश्रा ने 90.8, गरिमा सिंह ने 90.3, देवांश सक्सेना ने 89 फीसदी अंक पाकर नाम रोशन किया। वहीं इंटर में श्रृष्टि ने 88.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। अखिल पोरवाल ने 87.4, जागृति 87.4, मानस्वी 86.8, राघवेंद्र 86.8, मानवी 86.6, आरुषि अग्रवाल ने 86.2 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें