अछल्दा। बहन के घर कार्यक्रम में शामिल होने आई किशोरी की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिहार के बक्सर जिले के चौसा निवासी कैलाश यादव की बेटी पुनीता (15) गांव के ही एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। एक अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन सुनीता देवी के बेटे की छठीं में शामिल होने के लिए अंधियारी फफूंद आई थी।
शुक्रवार रात को किशोरी की अचानक से हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में बहनोई सतीश चंद्र व परिवार के लोग उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फफूंद थाना प्रभारी/ प्रशिक्षु सीओ भरत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।