फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन में सोती रही बच्ची, उतर गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ट्रेन में एक सोती हुई बच्ची मिली। उसके परिजन नहीं मिले। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को ट्रेन से उतारकर बाल गृह केंद्र भेज दिया है। उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मामला फफूंद रेलवे स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि यहां पहुंची शिकोहाबाद मेमू में एक बच्ची सोती हुई मिली। उसके परिजन नहीं दिखे। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी चौकी फफूंद के उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर बच्ची को ट्रेन से उतारकर जीआरपी चौकी ले गए।
जानकारी पर पता चला कि बच्ची के माता साथ ही थे। वह किसी स्टेशन पर उतर गए और बच्ची ट्रेन में सोती रह गई। पूछने पर उसने अपना नाम सिया बताया। पिता का नाम राकेश और माता का नाम पूजा बता रही है। पता नहीं बता सकी। जीआरपी चौकी प्रभारी फफूंद देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची को फिलहाल बाल गृह केंद्र में भेज दिया है। उसकी पहचान के लिए पूरे जिले सहित आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद आदि थानों में वायरलेस कर दिया है।
विज्ञापन


कार्यालय में कर्मचारी को पीटा

औरैया। एक निजी कंपनी के कार्यालय में मौजूद कर्मचारी के साथ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है।
घटना बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे है। एक निजी कंपनी के कर्मचारी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह कार्यालय में काम कर रहा था।
इसी दौरान कंपनी में ही काम करने वाला एक युवक अपने दो साथियों के साथ आया और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें