फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर घटी घेवर की मांग

Fri, 13 Nov 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
भैयादूज पर मिठाइयों की दुकानों पर शुक्रवार को जमकर भीड़ दिखाई दी। सुबह से ही दुकानों पर इमरती और बालूशाही की डिमांड रही। घेवर की मांग कम होने पर अधिकांश दुकानों से यह मिठाई नदारत रही।
विज्ञापन


भैयादूज पर मिठाई की दुकानों पर इमरती और बालूशाही की जमकर बिक्री हुई। हालांकि महंगाई का असर मिठाई की बिक्री पर दिखाई दिया। इसके बाद भी मिठाई की खरीदारी हुई। सूखी मिठाई का बाजार भी खूब गर्म रहा। इस बार पर्व पर बाजार के भाव पर नजर डाले तो देशी घी की मिठाई में इमरती 340, बालूशाही 300, छेना व गुलाब जामुन 250, सोन पापड़ी 300 रुपये प्रति किलो की दर से रही।

जबकि सूखी मिठाई में इमरती 120 से 140 तो बालूशाही 80 रुपये बिकी। वहीं घेवर अधिकांश दुकानों से गायब ही दिखा। रमाकांत स्वीट हाउस के संचालक दीपक पोरवाल ने बताया कि हर साल घेवर की मांग को देखते हुए इस बार भी मिठाई व्यापारियों ने दीपावली पर घेवर की तैयारी जोरशोर से की थी, लेकिन बिक्री कम होने के कारण भैया दूज पर यह मिठाई तैयार नहीं कराई। वहीं इमरती और बालूशाही की इस बार पिछले साल की तुलना मेें जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें