फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल तोड़ने के विवाद में घेरी कोतवाली

Thu, 05 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने एवं चुनाव में राजनीति करने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बा खानपुर में धार्मिक स्थल तोड़े जाने के विरोध में देर रात वकीलों एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कोतवाली का घेराव किया।
विज्ञापन



सीओ सिटी ने आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उग्र लोग आरोपियों को पकड़वाए जाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में सीओ सिटी के जांच में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।

 
बुधवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में हनुमान मंदिर एवं शिव मंदिर में तोड़फोड़ कर दी गई थी। इस मामले में देर रात 11.00 बजे वकीलों एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन



आक्रोशित भीड़ ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सदर इंस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह से आक्रोशित भीड़ की बहस हो गई।

 
सूचना पर कोतवाली पहुंचे सीओ सिटी सुभाष अत्री ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी। धार्मिक स्थल पर तोडफ़ोड़ किए जाने के आरोपियों को तत्काल पकड़वाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने विरोध जताया।


सीओ सिटी ने आक्रोशित भीड़ को एक सप्ताह के अंदर जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह दोबारा आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें