फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 15 वर्ष की आयु के बाद नियमित कराएं कोलेस्ट्राॅल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व हृदय दिवस व रेबीज सप्ताह के तहत एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने हृदय रोग और रेबीज से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
विज्ञापन

डॉ. आनंद ने कहा कि बिगड़ती जीवनशैली, अनियंत्रित खानपान और तनाव के कारण कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड बढ़ रहा है। यह हार्ट अटैक की मुख्य वजह है। उन्होंने सलाह दी कि 15 वर्ष की आयु के बाद हर व्यक्ति को कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करानी चाहिए। जिन परिवारों में कम उम्र में हृदय रोग का इतिहास रहा हो, वहां बच्चों की जांच 10 साल की उम्र से ही शुरू कर देनी चाहिए। आनुवंशिक कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए छह महीने में एक बार लगने वाला इंजेक्शन भी अब उपलब्ध है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए तेल वाले और जंक फूड से परहेज करें। हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और ओट्स का सेवन करें।
रोजाना 30 मिनट टहलें, योग करें, धूम्रपान छोड़ें और तनावमुक्ति के लिए ध्यान पर बल दें। रेबीज से बचाव पर डॉ. विजय आनंद ने बताया कि कुत्ता, बिल्ली या बंदर के काटने पर घाव को तुरंत बहते पानी और साबुन से 10-15 मिनट तक धोएं। बिना देरी किए एंटी-रेबीज टीका लगवाएं। इस मौके पर डॉ. रश्मि यादव, हिमांशु, एएनएम व सीएचसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें