फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा लें...

Fri, 16 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामलीला एवं  दशहरा मेला महोत्सव समिति के संयोजकत्व में रामलीला मैदान में बुधवार  रात्रि राम जन्म लीला का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत फफूंद के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने भगवान श्री राम की आरती उतारी।
विज्ञापन


 
अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि श्रीराम जी के चरित्र से लोगों को सीख लेनी चाहिए, जिन लोगों ने श्री राम जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा ली। वह जीवन में सफल हुए तथा जिन लोगों ने श्रीराम के सत्य के मार्ग को अपनाया उन्हें  हर रास्ता आसान दिखा।


कहा कि राम और भरत दोनों भाइयों का अटूट प्रेम था। ऐसा ही प्रेम हर भाई मे होना चाहिए। इससे पूर्व नगर पंचायत अधिशासी  अधिकारी अजय कुमार का रामलीला समिति पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन



इस मौके पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र  मोहन शुक्ला एडवोकेट, मानवेंद्र पोरवाल, अरविंद कुमार यादव, अन्नू शर्मा,  उमेश अवस्थी, अनिल सविता, राजू दुबे, राजू पांडेय, शैलेंद्र कुशवाहा,  शानू शुक्ला, राजेश दुवे, महेश चन्द्र शुक्ला, अन्नी त्रिपाठी, विनोद दुबे  (बनारपुर), राकेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें