फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मूल्य घोषित, गेहूं खरीद के लिए अधिकारियों की नियुक्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन की तरफ से गेहूं खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में इसके लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसको लेकर डीएम से अनुमोदन मांगा गया था, जो विभाग को प्राप्त हो गया है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

हर साल अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाती है। इसको लेकर विभाग पहले से तैयारी करता है। इस साल भी एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार समर्थन मूल्य पिछले वर्ष की अपेक्षा 50 रुपये अधिक रखा गया है, ताकि किसानों को फायदा मिल सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रशासन के निर्देशों के क्रम में काम किया जा रहा है। खरीद अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही अन्य तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
गेहूं खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शासन की तरफ से इस बार 1975 रुपये समर्थन मूल्य भी घोषित कर दिया गया है। - सुधांशु शेखर चौबे, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें