फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...

विज्ञापन
फोटो-06 एयूआरपी 26 फफूंद में निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। श्रीगणेश महोत्सव का शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान जगह-जगह विसर्जन यात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। श्रद्धालु गुलाल से सराबोर होकर डीजे पर थिरकते चल रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद नदी व घाटों पर प्रतिमाएं नम आंखों से विसर्जित की गईं। सभी ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी...जयकारा लगाया। 27 अगस्त से गणेश महोत्सव की शुरूआत होने पर जिलेभर में जगह-जगह पंडालों में श्रीगणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी।
11 दिन तक चले महोत्सव में आयोजकों की ओर से भजन, कीर्तन, जागरण, महाआरती, हवन अनुष्ठान, झांकी और भंडारे के आयोजन हुए। शनिवार को ब्रह्मनगर, तिलकनगर, दयालपुर, आर्यनगर, गुरुहाई, बनारसीदास, आवास विकास, बदनपुर, ओम नगर व नरायनपुर मोहल्लों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन

इस यात्रा में युवा, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु जमकर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। यात्रा में प्रशांत पोरवाल मोनू, रामजी दीक्षित, पंकज, शिवम, रोहित, शंटी, निर्मल, अनमोल, आशीष आदि शामिल रहे।
फफूंद संवाद के मुताबिक गणेश सेवा समिति ने गल्ला मंडी में चल रहे गणेश महोत्सव का प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन किया। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे।
लोगों ने यात्रा का जगह -जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। गणेश प्रतिमा को कन्हों नहर पर विसर्जन कर विदाई दी गई। इस मौके पर हरीशचंद्र वर्मा, भरत लाल वर्मा, रामजी दुबे, अनुपम वर्मा, रामजी सोनी, अभिषेक गुप्ता, उमेश अवस्थी, मुकेश वर्मा व श्यामजी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें