फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपी को न्यायालय में पेश होने पर उमड़े सपाई, पुलिस रही मुस्तैद

विज्ञापन
फोटो07एयूआरपी 06- गैंगस्टर के आरोपी धर्मेंद्र यादव को कोर्ट में पेशी पर ले जाती पुलिस - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। स्वॉट टीम द्वारा पकड़े गए गैंगस्टर के आरोपी व सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे जिला जेल इटावा भेज दिया। गैंगस्टर के पेशी पर आने की खबर मिलते ही भारी संख्या में समर्थक व सपाई कचहरी के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव उमरसाना निवासी धर्मेंद्र यादव भाग्य नगर वार्ड चार से सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी है। धर्मेंद्र दिबियापुर थाना के हिस्ट्रीशीटरों की सूची में भी नामजद है। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी अराजकतत्व व अपराधी को जेल के सलाखों के पीछे भेजने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती बरत रहा है। मंगलवार को पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर दिबियापुर थाना पहुंचाया था। इस पर सपाइयों ने हंगामा किया था। बुधवार सुबह धर्मेंद्र को दिबियापुर थाने से गैंगस्टर कोर्ट ले जाया गया।
डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि एडीजे थर्ड/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट महेश चंद्र वर्मा ने सुनवाई के दौरान पुलिस की 20 दिन की रिमांड स्वीकृत कर आरोपी को 27 अप्रैल तक के लिए इटावा जेल भेज दिया। कचहरी के बाहर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष फफूंद आलोक कुमार दुबे, अछल्दा थानाध्यक्ष मोहम्मद तारीक, थानाध्यक्ष सहायल राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिबियापुर रामसहाय पटेल समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

10 बजे से जमा होने लगे थे समर्थक
धर्मेंद्र युवजन सभा का जिलाध्यक्ष है, उसके साथ युवाओं की टीम है। मंगलवार को उसकी गिरफ्तारी के बाद दिबियापुर थाने में सपाइयों ने हंगामा किया था। वहीं बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किए जाने की खबर मिलते ही औरैया कचहरी के पास सुबह 10 बजे से ही सपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं की भीड़ जमा होने लगी थी। पंचायत चुनाव में माहौल न बिगड़े, इसके लिए पुलिस मुस्तैद की गई थी। पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ दिया।
टॉप टेन अपराधियों में शामिल, 26 मुकदमे
राजनीति में दखल रखने वाला धर्मेंद्र दिबियापुर थाने से टॉप टेन अपराधी है। उसपर 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चुनाव में अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें