फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल प्रतियोगिता में गांधी कालेज अव्वल

Sun, 27 Sep 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक इंटर कालेज में जनपदीय बालीबाल प्रतियोगिता में बालकों की प्रतिस्पर्धा में गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा की टीम ने जनता इंटर कालेज अजीतमल टीम को हराकर पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन



दूसरे स्थान पर जनता इंटर कालेज अजीतमल एवं तीसरे स्थान पर वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर की टीम रही। बालिका सीनियर वर्ग में पूरे जिले से केवल मेजबान विद्यालय की टीम ने हिस्सा लिया, उसे ही विजेता घोषित कर दिया गया।

 
बालकों का पहला मैच जनता इंटर कालेज अजीतमल एवं वैदिक इंटर कालेज के बीच हुआ। दो अलग- अलग सेटों में अजीतमल ने 25-18 एवं 25-16 से वैदिक की टीम को हराया।


दूसरा मैच वैदिक इंटर कालेज दिबियापुर एवं गांधी इंटर कालेज ऐरवाकटरा के बीच हुई, इसमें एरवाकटरा की टीम ने दो सेटों में 25-19 एवं 25-13 से वैदिक की टीम को हराया।
विज्ञापन



फाइनल में अजीतमल एवं एरवाकटरा की टीमें भिड़ीं। पहले सेट में एरवाकटरा ने अजीतमल को 25-19 से हराया। दूसरे सेट में अजीतमल ने एरवाकटरा को 25-23 से हराया, जबकि तीसरे सेट में एरवाकटरा की टीम ने अजीतमल को 25-17 से हराकर फाइनल अपने नाम कर लिया।


सीनियर बालिका वर्ग की जिले से एकमात्र टीम मेजबान टीम ने हिस्सा लिया। प्रतिद्धंदी टीम न होने से मेजबान बालिका टीम को विजेता घोषित किया गया।

 
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. अजब सिंह यादव ने खेलकूद में विद्यार्थियों की रुचि कम होने पर चिंता जाहिर की। कहा कि खेलकूद में अभ्यास करना अत्यावश्यक है। आज के मैच के विजेता गांधी इंटर कालेज ऐरवाकटरा में आठ अक्तूबर को होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।


आज के मैच में निर्णायक की भूमिका श्रीकृष्ण, उदयप्रताप, रघुनाथ सिंह ने निभाई। जिला क्रीड़ा परिषद के सचिव होशियार सिंह, प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, रघुराज सिंह, डा.उमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें