निरीक्षण के दौरान सीएचसी अजीतमल में मौजूद संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य।
- फोटो : amarujala
बुधवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी देखकर साफ-सफाई व चिकित्सक के अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन रोकने के आदेश दिए। निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
बुधवार शाम संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. करन सिंह ने सीएचसी अजीतमल का निरीक्षण किया। उन्हें सीएचसी में कई खामियां मिलीं। इससे उनका पारा चढ़ गया। अस्पताल में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। सर्फाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। महिला चिकित्सक डॉ. मोहिनी गुप्ता, डॉ. रवि प्रकाश और डॉ. सुशील कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैरहाजिर चिकित्सकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना छुट्टी लिए कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं रहेगा। उन्होंने सीएचसी में खराब पडे़ कैमरे दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। चिकित्सकों और कर्मचारियों के आवास के बारे में जानकारी हासिल की। वहीं शायरा बानो ने आशा वर्करों को भर्ती किए जाने की मांग की। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. मनीष पुरवार, संदीप सेंगर, अनिल कुमार, चुनमुन आदि मौजूद रहे।