शुभम एवं उसके मित्र सत्यम को मिठाई खिलाते शुभम के दादी बाबा।
- फोटो : अमर उजाला
दिबियापुर (औरैया)। गेल की आवासीय कालोनी में रहने वाले चार छात्रों ने आईआईटी एडवांस परीक्षा में सफलता पाई है। चारों छात्रों ने कोटा से कोचिंग की थी। छात्रों का कहना है कि लक्ष्य निर्धारण कर पढ़ाई करने से उन्होंने सफलता मिली है।
गेल में आईओपी डिपार्टमेंट में इंजीनियर जेके चौरसिया के पुत्र आयुष चौरसिया ने आईआईटी एडवांस में 372 में से 215 अंक पाए हैं। आल इंडिया में उनकी 349 वीं रैंक है। बताया कि आईआईटी मेंस में 360 में से 245 अंक पाए थे।
गेल पाता के इलेक्ट्रिकल विभाग में उपप्रबंधक एके राजपूत के पुत्र शुभम राजपूत ने 372 में से 187 अंक पाकर 890 वीं रैंक पाई है। एचडीपीई विभाग में सीनियर मैनेजर सोमनाथ सा के पुत्र सत्यम सा ने 186 अंक पाकर 934 वीं रैंक पाई है।
गेल में ही रहने वाले अश्वनी कुमार के पुत्र आस्तिकेय ने एडवांस में 180 अंक पाए हैं। आईआईटी एडवांस में इनकी 1129 वीं रैंक है। अश्वनी कुमार का पिछले दिनों विजयपुर ट्रांसफर हो गया है। हालांकि परिवार अभी दिबियापुर गेल गांव में ही रह रहा है।