फोटो-13- विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। संवाद
दिबियापुर। गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंडर-17 आयु वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की बालक व बालिका टीम विजेता रही। सेंट फ्रांसिस अकादमी की टीम उप विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन इंद्रधनुष क्लब के टेबल टेनिस कोर्ट में किया गया।
मुख्य अतिथि गेल के कार्यकारी निदेशक अजय त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन को जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया। कड़े मुकाबलों के बाद अंडर-17 समूह में बालक एवं बालिका वर्ग के उत्कृष्ट परिणाम सामने आए। बालक वर्ग में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों रिभव देसवाल, सुधांशुमन सक्सेना और वत्सल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता टीम का स्थान हासिल किया। सेंट फ्रांसिस अकादमी उपविजेता रही।
इसी प्रकार बालिका वर्ग में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं प्रियांशी गर्ग, डोयल चंदा और अनिका चौधरी ने विजेता टीम का गौरव प्राप्त किया। सेंट जोस अकादमी उपविजेता रही। इस मौके पर गेल पाता के सीनियर ऑफिसर राहुल कुमार, रेफरी अभिषेक आर्या, पंकज द्विवेदी मौजूद रहे।
इस आयोजन का नेतृत्व प्रधानाचार्या गेल डीएवी पब्लिक स्कूल दीपा शरण ने किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत तथा सामूहिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।