फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मांगों को लेकर आज से शिक्षक काली पट्टी बांधकर जताएंगे नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के पदाधिकारी गुरुवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। जहां बीएसए के न मिलने पर अधीनस्थ कर्मचारियों को ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा। वहीं शुक्रवार से काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने की चेतावनी दी।
संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी की ओर से दिए गए इस ज्ञापन में बताया गया कि बिना संसाधनों को उपलब्ध कराए जबरन डिजिटाइजेशन कराए जाने व 18 सूत्रीय मांगों के पूरा न होने को लेकर संगठन अपनी प्रतिक्रिया देगा। शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जनपद स्तर पर गुरुवार को ज्ञापन दिया गया। एक मार्च से शिक्षक हाथ पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मार्च तक रोजाना शिक्षक इसी तरह से नाराजगी जताएंगे। वहीं मांगे पूरी न होने की स्थिति में 11 मार्च को बीएसए कार्यालय पर धरना देंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी देंगे। संगठन की ओर से कोषाध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री हरवंश राजपूत, विपिन अवस्थी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें