फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सावन 30 से, शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू

Sat, 25 Jul 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-32- देवघट बाबा मंदिर पर बनाए गए शिवलिंग।संवाद
विज्ञापन
बिधूना। भगवान शिव की आराधना का पावन मास सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर क्षेत्र के शिवालयों में धार्मिक आयोजनों, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी तेज हो गई हैं। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि सावन में प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। वहीं, मऊ गुरा स्थित देवघट बाबा शिव मंदिर के महंत शरद विज्ञानानंद पुरी ने बताया कि अरिंद नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर में सावन भर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कुदरकोट के पुजारी रामू चौरसिया ने बताया कि भयानक नाथ शिव मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हर साल कई जनपदों से भक्तों के पहुंचने से भीड़ जुटती है। वहीं, 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ने वाले सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने की संभावना है।
इस दौरान वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, अछल्दा रोड शिव मंदिर, भिखरा सरैया शिव मंदिर, कुदरकोट का भयानकनाथ मंदिर, डोडापुर शिव मंदिर तथा पसुआ के पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और आरती का आयोजन होगा। प्रशासन और मंदिर समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

सीओ पी.पुनीत मिश्रा ने बताया कि सभी मंदिरों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी मंदिरों के रास्तों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। इससे भक्तों की निगरानी सही ढंग से की जा सकेगी। बताया कि सभी थानाध्यक्षों को मंदिरों पर पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाने को कहा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें