फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आवास मंजूरी पत्र पाकर खुश हो उठे स्वतंत्रता सेनानी आश्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। आवास के लिए 20 वर्षों से दौड़ भाग रहे भाग्यनगर ब्लॉक के सिमहारा निवासी स्वतंत्रता सेनानी का गंभीर रोग से ग्रसित बेटे के आवास का मंजूरी पत्र मिलने पर खुशी के आंसू निकल पड़े। पक्की छत का अरमान पूरा होने की खुशी में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का धन्यवाद अदा करते हुए रो उठे।
मंगलवार को भाग्यनगर ब्लॉक में दिव्यांगों और अल्पसंख्यकों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। जिसमें ग्राम पंचायत सिम्हारा के भी 11 पात्र दिव्यांग स्वीकृति पत्र लेने पहुंचे थे। जिसमें गांव के स्वतंत्रता सेनानी रहे उमराव के पुत्र भारत सिंह भी शामिल थे। कार्यक्रम में उनका नंबर आते ही जैसे ही उन्हें आवास स्वीकृति पत्र सौंपा गया तो उनकी आंखों से आंसू बह उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री, ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का आभार जताया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी पिता ने भी आवास के लिए बहुत पहल की लेकिन कुछ नहीं हुआ। वर्ष 2003 में पिता की मृत्यु होने के बाद से वह पक्की छत पाने के लिए ब्लॉक और अधिकारियों के चक्कर काटते रहे। बताया कि हाल ही में दिव्यांगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों से फिर से हिम्मत जागी। जिस पर ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह और पंचायत सचिव सतीश कुमार ने उनकी पूरी मदद करते हुए आवास संबंधी कागजी कार्यवाही पूरी कराई।
विज्ञापन

प्रधान और सचिव की पहल पर उन्हें आवास उपलब्ध हो पाया। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनका धन्यवाद अदा किया है। ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह ने बताया की ग्राम पंचायत में लगभग 20 दिव्यांग हैं। जिनमें ग्यारह लोगों को आवास मिला है शेष दिव्यांगों को भी जल्द आवास दिलवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें