फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परिजन सोते रहे, चोरों ने ताले तोड़कर की लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बरीपुरा में बुधवार रात को छत पर लगे जाल के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर एक लाख नकदी व छह लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जागे परिजनों ने ताले टूटे व सामान बिखरा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बरीपुरा निवासी रामकेश ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसने फसल बोआई के लिए एक लाख रुपये का लोन क्रेडिट कार्ड के जरिए लिया है। बुधवार रात को वह बेटे आनंद के साथ बरामदे में सोया था। कमरे में पत्नी बुद्धवती व बहू दुर्गा सोई हुई थी। देर रात चोर घर के पीछे वाली गली में रखी पानी की नांद से छत पर चढ़ आए और जाल से ऊपर रखी साड़ी व सबमर्सिबल की पाइप लाइन के सहारे आंगन में उतरे।
विज्ञापन

चोरों ने दो कमरों के कुंडे काटकर अंदर रखी अलमारी से एक लाख रुपये नकदी, पत्नी, बहू व बेटी नीरज के करीब छह लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। चोर घटना को अंजाम देने के बाद घर के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे से भाग निकले। सुबह जब वह जागा तो उसके कमरों के कुंडे कटे मिले। अंदर जाकर देखा तो चारों ओर सामान बिखरा था और अलमारी व बक्से में रखी नकदी व जेवरात गायब थे।
सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर परिजनों से पूछताछ की। साथ ही गांव के मंदिर परिसर व शराब ठेका पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



चोरी रोकने के लिए बनी पुलिस चौकी भी रही विफल
कोतवाली क्षेत्र में दनादन हो रही चोरियों के चलते पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सांफर गांव में नई पुलिस चौकी स्थापित करवाई थी। क्षेत्र में बढ़े रात्रि गश्त के बावजूद चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूरी पर बने मकान से चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस अब तक पिछले महीनों में हुई कई बड़ी चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें