फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर बेचे 144 कुंतल गेहूं, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। हाल में इटावा दौरे पर गए सीएम से बिधूना क्षेत्र में फर्जी सत्यापन के जरिये गेहूं बेचने की शिकायत के बाद डीएम ने जांच शुरू कराई तो ऐसा एक और मामला सामने आया है। लेखपाल सत्यापन करने गए तो पता चला कि एक व्यक्ति ने दूसरे की जमीन के नाम पर पंजीकरण करा कर 144 क्विंटल गेहूं बेचा है। लेखपाल ने गेहूं बेचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरकारी गेहूं केंद्रों पर खरीद के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले इटावा आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले की लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर लेखपालों द्वारा सत्यापन किया गया। बिधूना तहसील के लेखपाल अमर सिंह शाक्य ने बताया कि जांच में राजू गुप्ता निवासी नदीपार कीरतपुर द्वारा सबहद गांव के श्रीकृष्ण की जमीन दर्शा कर फर्जी तरह से समिति में 144 क्विंटल गेहूं बेचा गया है।
लेखपाल ने जब श्रीकृष्ण के घर जाकर सत्यापन किया तो उसके पुत्र ने बताया की उसके पिता के नाम 65 बीघे जमीन है। जिसमें 16 बीघे में उसने गेहूं बोया था और पैदावार का 50 क्विंटल गेहूं उसके घर में ही है। उसने गेहूं बेचने के लिए न तो पंजीयन कराया और नहीं गेहूं बेचा है। उसके जमीन के कागज लगाकर राजू गुप्ता ने फर्जी तरीके से बेचा है। लेखपाल ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया में कागजों में हेराफेरी करने पर राजू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

100 क्विंटल से ऊपर गेहूं बेचने वालों की जांच शुरू
जिले में फर्जी तरीके से गेहूं बेचे जाने की बात सामने आने पर डीएम सुनील कुमार वर्मा ने सभी तहसील अधिकारियों के निर्देश दिए हैं कि वह गेहूं खरीद की लिस्ट निकलवा कर 100 क्विंटल से ऊपर गेहूं बेचने वाले किसानों के रकबा व पंजीकरण में लगाए गए कागजातों का सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें