फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक, बहन समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। कोर्ट के आदेश पर महिला ने कंचौसी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक, अपनी बहन समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि प्रबंधक ने तीनों बहनों के खातों में मृत मां के 22.74 लाख रुपये बराबर से न भेजकर एक बहन के ही खाते में साजिश के तहत भेज दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में बेला के सिमरा का पुर्वा निवासी अरविंद की पत्नी रीना ने बताया कि कंचौसी सबसुख पुर्वा निवासी मां राममोहिनी की मृत्यु हो चुकी है।
सेंट्रल बैंक शाखा कंचौसी के उनके खाते में 22 लाख 74 हजार तीन सौ 49 रुपए जमा थे। इसके भुगतान के लिए शाखा प्रबंधक मनीष कटियार ने रीना समेत बहन आकांक्षा व नीलम से कागजातों पर हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि 15 दिन के अंदर तीनों बहनों के खातों में बराबर रुपये भेज देंगे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक मनीष कटियार ने गारंटर मुड़रिया नौगवा निवासी वरुण कुमार, महिपाल पुर्वा निवासी अजय सिंह चौहान व बेला निवासी बहन नीलम के साथ साजिश रची।
प्रबंधक ने मां के खाते से रुपये 10 जनवरी 2022 को बहन नीलम के खाते में भेज दिए। हालांकि बाद में नीलम ने छह लाख रुपये अलग-अलग तिथियों में बहन आकांक्षा के खाते में भेजे, लेकिन रीना को नहीं दिए।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें