फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल

Tue, 23 Jun 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल/औरैया। थाना क्षेत्र में सोमवार रात अमावता गांव से पहले खाकी बंबा के पास तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी युवक गढ़ा गांव में आयोजित भंडारे से प्रसाद ग्रहण कर अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायलों की पहचान अमन पुत्र गोविंद बाथम (25), अंकित पुत्र रामप्रकाश (22), रवि सिंह पुत्र सुरेंद्र (36) तथा दीपक पुत्र रामप्रकाश (28), सभी निवासी ग्राम अमावता के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तीन मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने से हुआ। दुर्घटना के बाद एक बाइक का चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस भाग निकले चालक की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सीएचसी परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। परिजन और शुभचिंतक घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए वहां गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विश्वजीत प्रताप सिंह उर्फ सोनू सेंगर भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और परिजनों को हरसंभव सहयोग एवं बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार बाइक सवार का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें