फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: पुलिस ने चार शातिर लुटेरे दबोच, शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट, 32 नकली नोट और कार बरामद

Thu, 13 Oct 2022 04:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी करके चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक चाकू, 1780 रुपये नकद और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट के चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में चार लुटेरों को कोतवाली पुलिस ने जालौन चौराहे के पास हाईवे से कार समेत गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों से 200-200 के 32 नकली नोट बरामद किए हैं।  सदर कोतवाली में एसपी चारू निगम ने बताया कि 11 अक्तूबर को कोतवाली में खानपुर निवासी ऑटो चालक जाकिर ने तहरीर दी थी।

विज्ञापन

इसमें उसने बताया था कि खानपुर चौराहे पर कार सवार चार व्यक्ति पता पूछने के दौरान उसका मोबाइल व जेब में रखे 3335 रुपये लूट कर भाग गए। इस घटना के थोड़ी देर बाद एक युवक ने भी मोबाइल व 2500 रुपये लूटे जाने की शिकायत की थी।
दूसरे दिन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाईवे पर बसंत पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक कार रोककर चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों ने अपना नाम जालौन जिले के गांव गोहन (इंटर कॉलेज के पास) निवासी हफीज, अहमदाबाद के थाना दानी चिमड़ा बहरानपुरा संतोष नगर गरीब आवास, हाल निवास गांव भोया थाना चकरनगर निवासी मोहम्मद अलताब शेख, मोहम्मद इरफान शेख व नासिर शेख बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को तलाशी के दौरान उनके पास से 32 जाली नोट मिले। उन्होंने पूछताछ में बताया कि रात के समय वह इन्हीं जाली नोट का पेट्रोल पंप व ढाबों पर इस्तेमाल करते हैं। लूट के पैसों से अपने शौक पूरे करते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, एक चाकू, 1780 रुपये नकद और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें