दिबियापुर। अखिल भारतीय विद्या भारती की ओर से आयोजित कानपुर प्रांत की संकुल स्तरीय सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। ॉ
परीक्षा केंद्र बनाए गए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह से ही बच्चे जुटे। इस परीक्षा में संकुल के चार स्कूल शामिल हुए। प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में परीक्षा संपन्न कराई गई। इसमें 34 पंजीकृत छात्रों में से बाल वर्ग के 16 छात्र व शिशु वर्ग के 14 बच्चों ने हिस्सा लिया। जबकि चार बच्चे अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में पर्यवेक्षक सरस्वती विद्या मंदिर फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह रहे। इनके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
यह परीक्षा बच्चों के सुचारू विकास व उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने के लिए आयोजित की जा रही है। यह प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय विद्या भारती के द्वारा पूरे भारत में आयोजित की जाती है।