फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर गेल गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया। जहां देर रात एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम छह बजे के करीब फफूंद दिबियापुर मार्ग पर गेल गांव आवासीय कालोनी और एनटीपीसी संयंत्र के बीच दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने चारों घायलों में अंकित (23) पुत्र लालता प्रसाद निवासी बरियारेमऊ सहायल, सनी(23) पुत्र मोहन कठेरिया निवासी कुठर्रा फफूंद व उसके साथी अजय पुत्र जयराम, अभय सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी कुठर्रा को दिबियापुर सीएचसी भेजा। यहां से गंभीर अवस्था में अंकित और सनी को सैफई रेफर किया गया, जहां सनी की मौत हो गई।
सनी की बहन खुशबू ने बताया कि भाई लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। दिवाली पर घर आया था। बुधवार शाम दोस्तों के साथ दिबियापुर से लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। थाना प्रभारी दिबियापुर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइकें थाने में हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें