फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग करते चार पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रूट के 13-बी रेलवे फाटक के पास चेन पुलिंग के चलते वैष्णो माता एक्सप्रेस इनायतपुर गांव के सामने खड़ी हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने सक्रियता दिखाते हुए चार लोगों को पकड़ा है। मंगलवार की सुबह 08:55 बजे इटावा की तरफ से कानपुर की तरफ जाने वाली वैष्णो माता एक्सप्रेस की यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन खड़ी होने से कई यात्री भागने में सफल रहे, लेकिन मौके पर पहुंची आरपीएफ कांस्टेबल ब्रजराज ने चार लोगों को पकड़ लिया। रेल कर्मचारियों की मदद से होज पाइप को जोड़कर ट्रेन को 10 मिनट बाद 09:05 पर रवाना किया गया। इस दौरान पीछे से आ रही 12180 इंटरसिटी एक्सप्रेस को स्टेशन के लूप लाइन पर रोक कर पीछे से आ रही 22034 वंदेभारत एक्सप्रेस को निकाला गया। उसके बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें