फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 100 शैया अस्पताल में बढ़ाए गए चार बेड, मिली नई सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के 100 शैया जिला संयुक्त अस्पताल को शासन से नई सीटी स्कैन मशीन की सौगात दी गई है। वहीं अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इमरजेंसी वार्ड में चार बेडों की सुविधा भी बढ़ाई गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल के पास एक सीटी स्कैन मशीन पहले से ही मौजूद हैं। जिले में किसी अन्य सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए एक नई सीटी स्कैन मशीन की सौगात दी गई है। वह मशीन को स्थापित करने वाली कंपनी के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

जल्द ही कंपनी की ओर से टीम भेज कर मशीन स्थापित करने के लिए जगह का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस सर्वे के बाद मशीन को अस्पताल में स्थापित कर दिया जाएगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया मेडिकल कॉलेज के संचालन तक आकस्मिक सेवाओं के लिए 30 बेड तैयार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचालित होते ही मरीजों की आवक कई गुना अधिक हो जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। जिससे मरीजों को समय से और बिना किसी परेशानी के उपचार मिल सके। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के बिल्डिंग निर्माण कर रही संस्था पीएसवी कंस्ट्रक्शन की ओर से जल्द ही 100 शैया अस्पताल के जीर्णोद्धार के कार्य को शुरू किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से संबंधित कार्यदायी संस्था के नाम टेंडर भी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें