फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 20 Mar 2026 05:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को दबोच लिया गया।
मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहे, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।



कस्बा के भरथना रोड मोहल्ला नवीन बस्ती निवासी जयराम का पुत्र 16 मार्च को घर के बाहर बात कर रहे था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन




एसपी के निर्देश पर कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ शुक्रवार तड़के वाहन चेकिंग कर रहे थे। गांव सहसपुर के आगे खिदारपुर मोड़ के पास बाइक सवार चार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी कोतवाली के गांव चकरपुर निवासी अनुज यादव के बाएं पैर में गोली लग गई और वह बाइक से गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर अनुज के साथ उसके तीन साथियों गांव चकरपुर निवासी कन्हैया यादव, बेला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर खरगपुर निवासी लविश और कोतवाली के गांव असजना निवासी यशवीर को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए अनुज यादव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। घायल को सीएचसी ले जाया गया था। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो खोखा, तीन कारतूस, लूटा गया एक मोबाइल, आधार कार्ड, 2610 रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक को भी उनके पास से बरामद किया गया।
विज्ञापन








हिस्ट्रीशीटर अनुज पर दर्ज हैं 36 संगीन मामले



पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अनुज यादव कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। उस पर औरैया के अलावा कन्नौज, इटावा, गाजियाबाद और कानपुर नगर के थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट और हत्या के प्रयास समेत कुल 36 गंभीर मामले दर्ज हैं। 18 साल की उम्र आरोपी अनुज तमंचा के साथ पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें