औरैया। मिशन समाधान के तहत औरैया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेहुद में मंदिर समीप चार एकड़ सरकारी जमीन को सुरक्षित किया गया। इसके साथ ही गढ़े पुर्वा में भी अवैध तरीके से बने मकानों व भवनों को बुलडोजर से ढहाया गया।
सेहुद में मंदिर समीप बेशकीमती चार एकड़ जमीन को खाली कराया गया। इस दौरान दुकान नुमा बने चार अवैध कमरों को डहाया गया। इसके साथ ही चकरोड़ में अवैध प्लाटिंग मिलने पर उसे भी खाली कराया गया। चार एकड़ सरकारी जमीन सुरक्षित की गई। वहीं गढ़े पुर्वा में तीन दुकानों को तोड़ा गया।
सदर तहसीलदार रणवीर सिंह समेत लेखपाल नागेश चतुर्वेदी समेत दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। बुलडोजर से सभी अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। बमुरीपुर में सालों से पट्टे की जमीन पाने वाले कब्जे की राह देख रहे 10 पात्रों को कब्जे दिलाए गए। इस दौरान कब्जा पाने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की।
तहसीलदार रणवीर सिंह ने बताया कि अवैध कब्जों को खाली कराया गया है। किसी तरह से सरकारी जमीनों पर अवैध को नहीं रहने दिया जाएगा।