फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर मिला अधेड़ का शव, हड़कंप

Thu, 04 Aug 2016 12:01 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
-मृतक की पत्नी को संभालती गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भासौन में खेत की रखवाली कर अधेड़ का शव बुधवार सुबह मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीणों जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



भासौन निवासी प्रमोद सिंह (48) पुत्र नबाब सिंह का खेत गांव में ही है। खेत में बाजरे की फसल की रखवाली के लिए प्रमोद सिंह खेत पर ही लेटते थे। मंगलवार रात भी वह घर से खाना खाकर खेत पर लेटने चले गए। सुबह होने पर जब वह घर नही आए तो उनका बड़ा बेटा भूरे उन्हे लेने खेत पर गया तो देखा कि वह मृत पड़े थे। वह रोते हुए घर आया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले सप्ताह से बीमार चल रहे थे। अयाना थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव ने बताया कि प्रथम द्रष्टया बीमारी के कारण नेचुरल डेथ लग रही है। परिजनों ने भी कोई आशंका नही व्यक्त की है। पोस्टमार्टम के लिए व भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होे जाएगा। मृतक की दो लड़के है और तीन बेटियां है जिसमें एक लड़की की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें