फोटो 24एयूआरपी05- चेक प्रदान करते पूर्व राज्य मंत्री ब्रजेश शुक्ला व मौजूद अन्य नेता
- फोटो : AURAIYA
औरैया/सहायल। पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा ब्रजेश शुक्ला और उनके पुत्र मधुरेश शुक्ला ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि न्यास द्वारा भव्य मंदिर के निर्माण के लिए चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान में एक लाख दो हजार रुपये का सहयोग दिया है। उन्होंने जिला प्रचारक दीपक एवं विभाग संपर्क प्रमुख सुशील को चेक सौंपा है। इस मौके पर जिला मंत्री विशाल शुक्ला, मंडल महामंत्री सहायल सोनू मिश्रा उपस्थित रहे।
उधयर अजीतमल कस्बे के फिरोज नगर मोहल्ला निवासी श्रवण कुमार तिवारी ने सांसद रामशंकर कठेरिया को एक लाख एक हजार रुपये का चेक राम मंदिर निर्माण के लिए सौंपा है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, रामू तिवारी, कौशल तिवारी, आशाराम, सोनू सेंगर, ब्राह्मण महासभा से नीरज चौधरी व आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)