औरैया। नगर निकाय के मतदान समय करीब आते ही दिग्गज नेताओं की जिले में धमाचौकड़ी मची है। सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता व पदाधिकारी रुझानों को अपने पाले में करने में जुटे हैं। रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिबियापुर व बिधूना नगर पंचायत में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविवार को दिन करीब ढाई बजे दिबियापुर में रामजानकी वाटिका में सपा प्रत्याशी विपिन गुप्ता के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। साढ़े तीन बजे से बिधूना में पांच से छह स्थानों पर सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। (संवाद)