फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजयुमों जिलाध्यक्ष समेत 16 पर लूट, मारपीट का मुकदमा

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएचसी अजीतमल में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट का मामला
विज्ञापन

- ड्यूटी पर तैनात डॉ. उत्कर्ष सरकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अजीतमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट के मामले में चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 16 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने लूट, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टरों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद राजनीति गरमा गई है। वहीं, पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
अजीतमल सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. उत्कर्ष सरकार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार शाम सवा चार बजे के करीब फांसी लगा आत्महत्या का प्रयास करने पर एक युवक को भर्ती कराया गया था। उसका ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने तत्काल इलाज किया। आरोप लगाया कि इसी दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर अपने 15-16 साथियों के साथ आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में घुस आए। उन्होंने अंदर आते ही उनसे, फार्मासिस्ट अजय वीर, वार्ड ब्वाय पियूष तिवारी को दरवाजा बंद कर पीटा। इसके बाद मोबाइल छीनकर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। इसके साथ ही देख लेने और निलंबन कराने की धमकी दी। डॉक्टर ने हमलावरों से जानमाल का खतरा बताया है। कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर एससी,एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अधीक्षक समेत छह पर अभद्रता की रिपोर्ट
अजीतमल। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने सीएचसी अधीक्षक समेत छह लोगों पर अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अजीतमल कोतवाली में दी गई तहरीर में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने बताया कि एक मरीज को सीएचसी में इलाज न मिलने और बाहर पड़े होने की जानकारी पर वह पहुंचे थे। इलाज के लिए डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों से कहा तो डॉ. उत्कर्ष सरकार, अजयवीर, पियूष तिवारी, अधीक्षक डॉ. अवनीश, शायरा बानो, विशाल दुबे आदि ने उग्र होकर कुछ नशे की हालत में उन्हें जाति सूचक गालियां देकर अभद्रता की। बताया कि वह एक जनप्रतिनिधि है, इसके बाद भी उनसे अभद्रता की गई। कोतवाली प्रभारी शशि भूषण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें