फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अपशिष्ट जलाने पर छह किसानों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। खेतों मेें फसल अवशिष्ट जलाने के आरोप में क्षेत्र के छह किसानों को नोटिस जारी किए गए है। प्रति किसान ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार संध्या शर्मा ने बताया कि ग्राम सैदपुर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सरजू दयाल, ग्राम दलेलनगर निवासी सरनाम सिंह पुत्र रामस्वरूप, कस्बा बाबरपुर निवासी रमेश पुत्र बनवारी, ग्राम भूरेपुर कलां निवासी अशोक कुमार पुत्र गुलजारी, ग्राम हैदरपुर निवासीगण गोविंद पुत्र रामबाबू, मथुरा प्रसाद पुत्र भगवान को क्षेत्रीय लोगों ने फसल अवशेष जलाए जाने का दोषी पाते हुए आख्या दी थी। इन किसानों के खिलाफ नोटिस जारी कर प्रत्येक किसानों से ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इन छह किसानों से 15 हजार रुपये वसूल किए जाएंगे। किसानों द्वारा जुर्माना न दिये जाने पर किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें