फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वन विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हरियाणा के एक लकड़ी कारोबारी ने अजीतमल वन रेंज कार्यालय के कर्मचारियों पर अवैध वसूली व लकड़ी बेचने के आरोप लगाए हैं। कारोबारी रिजवान का दावा है कि वन विभाग ने उनके ट्रक से लकड़ी बेच दी और अवैध वसूली की। यमुना नगर निवासी रिजवान ने बताया कि 13 अगस्त को लकड़ी लदा ट्रक बनारस जा रहा था। इसे अनंतराम टोल प्लाजा के पास वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। अगले दिन जब ट्रक मालिक रिजवान अजीतमल पहुंचे, तो ट्रक में लकड़ी लोड थी। जुर्माना भरने के बाद उन्हें खाली ट्रक दिया गया। रिजवान का आरोप है कि उन पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया लेकिन उन्हें केवल 2.10 लाख रुपये की रसीद दी गई। बाकी 1.90 लाख रुपये का कोई हिसाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें