फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबाल की आशंका में गांव में फोर्स तैनात

Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
लक्षियामऊ में एसडीएम के पहुंचने पर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। गांव में बबाल की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने चार थानों समेत पुलिस लाइन का फोर्स गांव में तैनात करा दिया। भारी पुलिस फोर्स पहुंचने पर गांव छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


 दो घंटे बाद एसडीएम औरैया राजेंद्र कुमार व एसडीएम बिधूना जितेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। इस पर ग्रामीण आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देख अफसरों के हाथ पांव फूल गए। सूचना पर सीओ रमेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ और थानाध्यक्ष दिबियापुर आदित्य प्रकाश ने जब शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस को खदेड़ दिया। इसके बाद गांव का माहौल तनावपूर्ण होने लगा। गांव का माहौल बिगड़ता देख सहायल, फफूंद, औरैया, बिधूना थाने की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन से भारी फोर्स पहुंच गई। गांव में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात हो गया।

सांसद डिंपल को बुलाने पर अड़े ग्रामीण
लक्षियामऊ गांव को डीएम ने गोद ले रखा है। यह गांव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पत्नी डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में आता है। घटना में लापरवाही व अफसरों की उदासीनता पर ग्रामीण डिंपल यादव को बुलाने व मुख्यमंत्री से बात कराने को लेकर अड़ गए हैं।
विज्ञापन


नौकरी और मुआवजे की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बृजेश के घर में वंश खत्म हो गया है। ऐसे में बुजुर्ग मां-बाप और परिजनों के पालन के लिए उसकी पत्नी को नौकरी दी जाए। इसके अलावा दो अन्य मृतकों के परिवारों को भी नौकरी और मुआवजा दिया जाए।

असेनी पावर हाउस में लगा फोर्स
बबाल की आशंका में दिबियापुर स्थित असेनी पावरहाउस पर भी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। इसको लेकर दो एसआई व पुलिंस कर्मियों ने पावरहाउस का गेट बंद कर दिया। जबकि अन्य अधिकारी मौके से नदारद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें