फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन आटा मिलों पर खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, 1314 किलो आटा सीज

Fri, 07 Aug 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
आटा मील में सैंपल लेती टीम। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को इस कड़ी में तीन आटा मिलों पर छापा मारा गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने नमूने भरने के साथ ही मौके पर मानक के विपरीत मिले 1314 किलो आटा सीज किया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान मिनी इंडस्ट्रियल एरिया, तिलक नगर और बेला रोड दिबियापुर स्थित तीन अलग-अलग आटा मिलों से गेहूं के आटे के नमूने लिए गए। जांच के तहत कुल 1314 किलो आटा सीज किया गया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 38,414 रुपये है। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
लेबलिंग, पैकेजिंग और हाइजीन के नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कारोबारियों को सुधार के नोटिस भी जारी किए गए हैं। साथ ही, मोबाइल वैन के जरिये 14 नमूनों की त्वरित जांच की गई। इनमें से तीन नमूने अमानक पाए जाने पर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, अपर जिलाधिकारी कोर्ट द्वारा पूर्व में अमानक पाए गए मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई 2026 में पांच प्रतिष्ठानों पर कुल 2.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट व गुणवत्ता में गिरावट कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा टीम लगातार अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें