रेलवे स्टेशन फफूंद पर अनुपयोगी हो चुके फुट ओवर ब्रिज के मलबे को बुधवार को तकरीबन डेढ़ घंटे का ब्लाक लेकर हटाया गया। इस दौरान डाउन रेल मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
वर्ष 2014 में नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण होने के साथ ही पुराने फुट ओवर ब्रिज को बंद कर दिया गया था। अगस्त में पुराने फुट ओवरब्रिज के मलबे को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। दो बार अलग अलग तिथियों में ब्लाक लेकर आधे से अधिक मलबे को हटा लिया गया। प्लेटफार्म संख्या एक के मलबे को बुधवार को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई।
अपरान्ह ढाई बजे डाउन रेलवे ट्रैक को ब्लाक लेकर बंद कर दिया गया। इसके बाद मशीन के माध्यम से फुट ओवर ब्रिज के मलबे को हटाया गया। शाम चार बजे तक ब्लाक के बीच मलबे को मशीन से हटाया गया। इसके बाद कर्मियों ने जुटकर मलबे को हटाने की प्रक्रिया जारी रही।