अजीतमल (औरैया)। फालोअर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
गांव भोनी का पुरवा निवासी देवेंद्र कुमार (34) पुत्र सुघर सिंह हाथरस में फायर सर्विस में फालोअर था। वह ससुराल फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सुगंधा पुर्वा आया था। जहां शनिवार को उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को कोतवाली पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई लेकिन उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जिसके कारण विसरा सुरक्षित रखा गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा।