फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ा रहा बच्चों की परेशानी

Thu, 08 Feb 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिन में चटक धूप सुबह-शाम तेज हवाओं के साथ सर्दी बड़ों के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही हैं। छोटे बच्चों में खांसी के साथ ही बलगम की शिकायत ज्यादा आ रही है। 50 शैया जिला अस्पताल में गुरुवार को 40 से ज्यादा बच्चों को उनके परिजन खांसी, जुकाम व सीने में जकड़न की समस्या के चलते लेकर आए। जहां अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के बाद दवा देते हुए बच्चों को भांप भी दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. मंजू सचान ने बताया कि बच्चों के लिए जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. पंकज राजपूत प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों को देख रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से बच्चों में खांसी, जुकाम व सीने में जकड़न की समस्या को लेकर ज्यादा मामले आ रहे हैं। गुरुवार को तकरीबन 40 बच्चों को देखा गया है। दिन में चटक धूप तो सुबह शाम ठंड हो रही है। ऐसे में बच्चों को लेकर जरा सी लापरवाही होने पर उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
चिकित्सकों की सलाह के अनुसार बच्चों को धूप सेंकने के बाद गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव होने से खांसी व जुकाम होने की संभावना बढ़ जाती है। गले व सीने में जकड़न होने पर ही भाप दें। इसके लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है। छह माह तक के बच्चों के लिए कैप्सूल गले के पास कपड़ों में डालकर ही काम चलाएं। भाप का प्रयोग ज्यादा दिक्कत होने पर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें