अछल्दा। क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गांव का भ्रमण कर महिलाएं भागवत कथा स्थल तक पहुंची। जहां कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा भी की गई।
अछल्दा विकासखंड के मिश्रीपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके आयोजन को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिलाओं एवं युवतियों ने गांव के नल और कुओं से जल भरने के बाद कलश को सिर पर रखकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
कथावाचक आचार्य राजीव कृष्ण महाराज की ओर से श्रोताओं को सत्संग का रसपान कराया गया। इस दौरान परीक्षित लालजीत व शिववती, सौरभ शाक्य, विश्राम कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, शिवनाथ, अशोक कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, उद्दम, अजीत कुशवाहा, आनंद समेत सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
अछल्दा कस्बा के हरीगंज बाजार तिराहा में मंगलवार रात तीसरे दिन नवरात्र पर इटावा की म्यूजिकल कंपनी की ओर से मां भगवती का देवी जागरण हुआ। जागरण की शुरुआत कलाकारों ने गणेश व सरस्वती वंदना से की। गायक कलाकार दीपांशी तिवारी व धीरेंद्र दीवाना ने सजा दो घर गुलशन से मेरी माता रानी आईं हैं... व प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी समेत कई भक्ति गीत पेश किए।
इसके साथ ही गणेश, राधा कृष्ण, मां काली, दुर्गा की झांकी दिखाई गई। कलाकारों ने शिव तांडव, सुदामा चरित्र, मां काली तांडव की झांकी आदि प्रस्तुत की। इस मौके पर कस्बा के सैकड़ों लोग मौजूद है।