फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महिला उद्यमी सीमा समेत जिले के पांच लोग लखनऊ जीबीसी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सोमवार को लखनऊ में आयोजित हुए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 कार्यक्रम में जिले की ओर से महिला उद्यमी सीमा सेंगर समेत पांच उद्यमियों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी समेत अन्य के उद्बोधन को सुना।
समापन पर मोबाइल पर हुई बातचीत में उद्यमियों में काफी उत्साह रहा। एरवाकटरा में श्रीगिरिराज जी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज की स्थापना करने वाली महिला उद्यमी सीमा सेंगर, प्लास्टिक सिटी में स्क्रैब सेंटर नींव रखवा रहे रिस्टोर हेल्थ मेडीकेयर कानपुर के संचालक डॉ. प्रांजुल पटेल, संजय कुमार, राजपूत अर्चना कृषक कपंनी के मालिक नीतेश राजपूत समेत बाॅटलिंग प्लांट के मालिक कपिल चौहान ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिले की ओर से नेतृत्व कर रहे उद्यमी मित्र अनुराग अग्रहरी ने उद्यमियों के साथ कार्यक्रम समापन के बाद बैठक भी की।
विज्ञापन

इसमें आने वाले दिनों में की जाने वाली तैयारियों पर भी वार्ता हुई। वहीं कार्यक्रम में उद्यमियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंचासीन लोगों की ओर से भेंट स्वरूप सामग्री भी दी गई। इकाइयों को बेहतर आयाम देने के लिए बिजनेस एक्सपर्ट का संबोधन भी उद्यमियों को काफी रास आया। उद्यमियों की ओर से इस दौरान सरकार के प्रयासों की सराहना भी की गई। सेरेमनी कार्यक्रम के समापन पर जिले के उद्यमियों ने जीबीसी के सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खींची।
विज्ञापन

-
फोटो19एयूआरपी 29- जीबीसी-4.0 के कार्यक्रम स्थल के बाहर मौजूद महिला उद्यमी सीमा सेंगर। स्रोत: उद्यमी मित्र
महिला उद्यमी सीमा सेंगर ने कहा बदला माहौल
औरैया। जीबीसी में शामिल होने यूं तो पांच लोग पहुंचे थे, लेकिन महिला उद्यमी के तौर पर पहुंची सीमा सेंगर ने सभी का ध्यान खींचा। बतौर महिला प्लास्टिक पाइप निर्माण की कंपनी को धरातल पर उतारने के उनके प्रयासों को अन्य उद्यमियों ने सराहा। वहीं मोबाइल से हुई बातचीत में सीमा ने बताया कि माहौल बदल रहा है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीं हैं। बस धैर्य व लगन के साथ खुद पर विश्वास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें